थाना बेमेतरा एवं बेरला पुलिस की कार्यवाही। आबकारी एक्ट के प्रकरण में 40 पौवा देशी प्लेन/ मसाला शराब जप्त।*

बेमेतरा,,(सुनील नामदेव की रिपोर्ट) पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, सायबर सेल नोडल अधिकारी एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत दिनांक 26.07.2023 को थाना बेमेतरा एवं बेरला में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री करना एवं ले जाने का 02 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपियों विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। 40 पौवा देशी प्लेन/ मसाला शराब कीमती 4,100/- रूपये एवं बिक्री रकम 820/- रूपये, कुल 4,920/- रूपये जप्त कर कार्यावाही किया गया हैं। *घटना स्थल – ग्राम बारगांव व गर्रा ।* *आरोपी –* *01. मनी कोसले पिता विजय कोसले उम्र 25 साल निवासी गर्रा थाना व जिला बेमेतरा।* *02. मुकेश निषाद पिता रामजी निषाद उम्र 19 साल निवासी मटिया थाना बेरला जिला बेमेतरा।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *