देवरीबंगला / सरपंच संघ डौंडीलोहारा में विवाद गहराता जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष पोषण देवांगन को हटाकर खेरथा बाजार के सरपंच विक्रम सिन्हा को ब्लॉक सरपंच संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच संघ के अध्यक्ष गोपाल धीवर एवं जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष लेखक चतुर्वेदी की अनुशंसा पर अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। विक्रम सिन्हा के अध्यक्ष नियुक्त होने पर जनपद पंचायत के अध्यक्ष जागृत सोनकर, जनपद सदस्य फिरंताराम उईके, राजकुमार प्रभाकर, राजाराम तारम, जानकी थामन साहू, सरपंच आसरा रोहित रात्रे, आतरगांव खिलावन माहल्ला,सोमिन भूआर्य, संतराम पिस्ता, आशीष साहू, ललित भूआर्य, नरेंद्र वर्मा, विष्णु नेताम,ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सरपंचों के सम्मान में वृद्धि होगी। नवनियुक्त अध्यक्ष विक्रम सिन्हा ने कहा कि सरपंच संघ राजनीति से हटकर संगठित होकर कार्य करेगा।
सरपंच संघ में विवाद गहराया, विक्रम सिन्हा अध्यक्ष नियुक्त
