दानवीर भामाशाह सेना ने उच्च शिक्षा के लिए किया यामिनी बंजारे की आर्थिक मदद

पाटन। दानवीर भामाशाह सेना द्वारा बुधवार को ग्राम सिपकोना में की यामिनी बंजारे को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिये आर्थिक मदद किया। यामिनी बंजारे अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिये खेत मे काम करने के बाद कालेज जाती है। बीएससी द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण आगे की पढ़ाई करने दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी जानकारी मिडिल स्कूल के शिक्षक टिकेंद्र साहू को मिली और उसने दानवीर भामाशाह सेना पाटन के सदस्यों तक जानकारी पहुंचाई जिससे संज्ञान में लेते हुए दानवीर सेना पाटन द्वारा सिपकोना पहुंचकर आर्थिक सहयोग किया।
दानवीर भामाशाह सेना पाटन अध्यक्ष मोरध्वज साहू ने बताया कि 18 दिसंबर 2022 को भामाशाह सेना पाटन का गठन किया गया था। संगठन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिये मदद करना है। हमारे संग़ठन द्वारा किसी प्रकार के मंचीय कार्यक्रम नही कर जरूरत मंद लोगों की जानकारी मिलने पर सीधा संपर्क कर उन्हें यथाशक्ति आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहे है। युवा साथियों द्वारा अपने जेब खर्च से कुछ राशि बचत कर लोगों की मदद के लिये लगा रहे है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में मदद करने का एक छोटा सा प्रयास है।
मौके पर प्रमुख रूप से इस मौके पर दानवीर भामाशाह सेना अध्यक्ष मोरध्वज साहू, सरपंच सिपकोना रामनारायण साहू, उपाध्यक्ष दिनेश साहू, संगठन प्रभारी दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष मनोज साहू,दुर्बासा साहू, कुलेश्वर साहू, विजय साहू,रामकिसून साहू, नरेश साहू, मिडिया प्रभारी करन साहू, संतराम बंजारे, गिरधारी साहू, शिवनंदन बंजारे, पंचायत सचिव गिरधरप्रसाद वर्मा, गणदानेश्वर निषाद, दीपक निषाद, रोमलाल निषाद, धनाराम यादव, बलदाऊ निषाद,भोजा बाई निषाद सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *