- नव मतदाता अभिनंदन स्वागत अभियान

पाटन। विधान सभा के ग्राम साकरा और खम्हरिया में प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा रवि भगत के निर्देशानुसार आज पाटन विधानसभा के साकरा व खम्हरिया गांव में नए मतदाताओं से युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर , युवा मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख व पाहन्दा के उपसरपंच सुरेंद्र साहू , उत्तर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मोहन साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ। युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा नए मतदाताओं को संपर्क के माध्यम से युवा मोर्चा में जुड़ने हेतु तथा आने वाले चुनाव में राष्ट्रवाद समाज तथा प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिए नौ मतदाता संपर्क अभियान प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रारंभ की गई है जिसके तहत प्रदेश के पदाधिकारी अपने निवास क्षेत्र में 9 मतदाताओं से संपर्क अभियान प्रारंभ किया हुआ है तथा संपर्क के माध्यम से नव मतदाताओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा अभिनंदन पत्र प्रदान की जा रही है आज संपर्क अभियान में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ युवा मोर्चा के विवेक कौशिक, प्रकाश कश्यप, हितेश साहू, अर्जुन, युवराज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

