- सेलूद के हाईस्कूल मैदान में छत्तीगढिया ओलंपिक खेल का आयोजन
सेलूद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के आव्हान पर पूरे प्रदेश भर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन हो रहा है उसी कड़ी में ग्राम सेलुद में भी राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया।जिसमे बतौर मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ओ एस डी मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से भुपेश सरकार आया है तब से छत्तीसगढ़ के रीति नीति, संस्कृति खेल कूद को बढ़ावा मिला है निरंतर ही भुपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ के मूल पहचान जिनको छत्तीसगढ राज्य बनने के बाद भी पहचान नहीं मिल पा रहा था । जिसे आजकल के युवा पीढ़ी जानते भी नहीं थे । उन खेलों में सरकार के द्वारा युवाओं में रुचि लाने का प्रयास कर रहे है । और इन्ही सब खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का शुभारम्भ किया गया है । और आज इन्ही प्रयास के बदौलत पूरे राज्य की प्रतिभा खुलकर सामने आ रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अपेक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ के सभी गांवों के बच्चे, बूढ़े,नौजवान हर कोई इस छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का हिस्सा बन रहे है ।साथ ही पारंपरिक खेल भँवरा,कबड्डी,खो-खो, कंचा रस्साकसी खेल कर अपनी जीत दर्ज करवाकर खेलों को नया जीवन देने का कार्य कर रहे है । यह छत्तीसगढ के भुपेश बघेल सरकार के बदौलत ही संभव हो पाया है। ये सरकार की अच्छी पहल है जिससे कई महिलाएं अपने रसोई घर से कई सालों बाद बाहर निकली तो सीधे मैदान में उतर कर अपनी प्रतिभा को दिखा पा रही है।उनके मुस्कान से ही इस पहल की सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। खेल जीवन का अभिन्न अंग है खेल खेलने से खासकर स्वास्थ्य ठीक रहता है और स्वास्थ्य ही मनुष्य कि सबसे बड़ी पुँजी है ।इसलिए इस खेल में सभी को खुले मन से भाग लेकर खेल खेलना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती जयश्री वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, खिलेश मारकंडे जनपद सदस्य,श्रीमती खेमीन साहू सरपंच, सुरेन्द्र बंछोर, मिडिया प्रभारी त्रिभुवन यदु, राकेश साहू,खोमेश देवाँगन, शुभम साहू,पप्पू यादव, भागवत यादव,हर्ष वर्मा,केवरा साहू,ललिता साहू,बेबी ठाकुर, सीता बंछोर सहित ग्रामीण शामिल हुए ।
