केसरा में छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेल का हुआ आयोजन!*जिपं उपाध्यक्ष अशोक साहू ने पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ।

रानीतराई।राजीव युवा मितान क्लब के तत्वावधान में आज ग्राम केसरा में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन शास हाईस्कूल मैदान में किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष जिपं दुर्ग,दिनेश साहू सभापति जप,डॉ ईश्वर निषाद अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग,तेजराम सिन्हा अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति केसरा,भागवत सिन्हा सरपंच,कनक सोनी गौठान अध्यक्ष ने पूजा अर्चना कर खेल का शुभारंभ किया।ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का उद्घोष करते हुए हमारी संस्कृति,परंपरा,खेल,धार्मिक आस्था को जीवंत करने वाली भूपेश सरकार बधाई के पात्र हैं।16 प्रकार के खेलों के माध्यम से ग्रामीण और बच्चे प्रभुल्लित मन से भारी संख्या में भाग लेना इसका प्रमाण है। इस अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष कमलेश पटेल,शाला विकास समिति अध्यक्ष नुरेन्द्र सिन्हा,गजानंद सिन्हा,देवेंद्र गजेंद्र,पाटन विधानसभा सचिव सागर सिन्हा,पाटन विधानसभा महासचिव लक्की सिन्हा,चित्रसेन,टेमन,गुहाराम सिन्हा,हरिनाथ सिन्हा,नरेश सिन्हा,हीरा सिन्हा,डा पवन निर्मल,चोवा सिन्हा,इंद्रेश्वर सिन्हा,चेतन ठाकुर,देवेंद्र सिन्हा,शेखर सिन्हा,टिका,संजय,मोहित, शैलेन्द्र,बसंत साहू,संतु सिन्हा,अशोक सिन्हा,सोमन सिन्हा,बेनी निषाद सहित प्रतिभागी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *