सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झीट में 24 घण्टे डॉक्टरों की सेवा के लिए मुख्यमंत्री से किया माँग
पाटन. पाटन विधानसभा के सभी जनपद सदस्य व सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास रायपुर में भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट किये। इस दौरान श्री बघेल ने सभी जनप्रतिनिधियों से चर्चा किये। ग्रामीणों व आस पास के क्षेत्र वाशियों के समस्याओ को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे मनरेगा से जुड़े कार्यों, गौठनों के निर्माण एवं परिसंपत्तियों के रख-रखाव, स्कूलों के संचालन, पेयजल की उपलब्धता सहित अन्य विकासकार्यों की जानकारी दिया और सभी जनप्रतिनिधियों का हाल-चाल जाना।
चर्चा के दौरान क्षेत्र क्रमांक 06 के युवा जनपद सदस्य तुलसी (अंशु) रजक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झीट में डॉक्टरों की कमी को अवगत कराया।सुबह 10 बजे से 4 बजे तक डॉक्टरों की उपस्थिति रहता है उसके बाद कोई भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी होता है । मरीजो को छोटे छोटे बीमारियों के लिए राजधानी का चक्कर लगाना पड़ता है और अनेको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मरीजों की समस्याओं को संज्ञान में लेकर अपने ओएसडी आशिष वर्मा को समस्याओं को निराकरण करने निर्देशित किया।
