- अंग्रेजी शराब रायल स्टेग क्लासिक विस्की 40 नग अद्धी किया गया जप्त
उतई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के आदेशानुसार अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के निर्देशानुसार थाना प्रभारी उतई मनोज प्रजापति के नेतृत्व में थाना उतई की टीम एवं दुर्ग सिविल टीम को अभियान कार्यवाही के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि अजय कुमार क्षत्रिय बस स्टैण्ड डुमरडीह मंगल बाजार उतई में अवैध रूप से शराब रखकर विक्री कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के रवाना होकर मुखबीर के बताये आधार पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करने पर अजय क्षत्रिय डुरमडीह द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री रंगे हाथ पकड़ा गया जिसके कब्जे से दो पेटी काढून भूरे रंग के अंदर में 40 नग अध्धी अंग्रेजी शराब रायल स्टेग क्लासिक विस्की किमती 1800 रू एवं बिक्री रकम 3000 रू जुमला रकम 21000 रू मिला कि आरोपी सदर का यह कृत्य अपराध सदर की धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया कि आरोपी का कृत्य सदर धारा का अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना उतई के स्टाफ थाना प्रभारी मनोज प्रजापति, प्र. आर. 1463 भीष्म नारायण साहू, आर0 1047 कृष्णा बंजारे, आर0 857 ताम्रध्वज चंद्राकर एवं दुर्ग सिविल टीम आर० 1785 गौर सिंह, आर0 1401 थामसेन पीटर, आर0 131 भरथरी निषाद की सराहनीय भूमिका रही।
