ग्राम गाड़ाडीह में राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आयोजन,,,

ग्राम गाड़ाडीह के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण मैदान में राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आयोजन किया गया जिसमे से छत्तीसगढ़ मुख्य खेल जैसे कि कबड्डी ,खो खो, फुगड़ी, रस्सी खींच ,मटका फोड़ ,गुल्ली डंडा ,मटका दौड़ जैसे खेलो में महिलाएं , बच्चियां युवा साथी आदि ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं आमंत्रित सदस्य जामगांव आर साथ ही शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार मढरिया, उपसरपंच टोपेन्द्र वर्मा , लुल्ली चक्रधारी युवा प्रतिनिधि अघनू यदू राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष रवि मांडले ,कोषाध्यक्ष अभय गेडाम उपस्थित रहे हल्की बारिश होने के बाद भी युवा साथी ओलंपिक खेलों को आगे बढ़ाते रहें और अंत में युवा कांग्रेस जामगांव आर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे एवं गाड़ाडीह सेक्टर प्रभारी आदित्य चंद्राकर और उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अशोक मढ़रिया युवा कांग्रेस के हमारे सक्रिय प्रतिनिधि देवेंद्र गेडाम सभी ने मिलकर विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार वितरण किया गया इस कार्य में राजीव युवा मितान क्लब के सभी सदस्य अध्यक्ष रवि मांडले कोषाध्यक्ष अभय कुणाल मंडारे विकास साथ ही पूरे राजीव मितान के हर सदस्य बड़े जोर शोर से इस ग्रामीण ओलंपिक खेल को कराने में बड़ी मेहनत किया और उनके यह कार्यअत्यधिक सफल रहा जो राज्य सरकार के मंशा के अनुरूप ग्रामीण खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया इस कार्य को हमारे राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा जिम्मेदारी पूर्वक पूर्ण करवाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *