आजाद चौक पाटन में स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

पाटन। नगर पंचायत पाटन के आजाद चौक में स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ कई अभियान चलाए, ताकि हमारे भारत को स्वतंत्रता मिल सके। आजाद युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप के अलावा मुख्य नगरपालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय, सेक्टर प्रभारी पुरुषोत्तम कश्यप, गोपाल देवांगन, पार्षद अर्पिता आभाष दुबे, डॉ.मुनेन्द्र बिसेन,संदीप कश्यप, सरजू साहू , रजत देवांगन, एनएसयूआई पाटन के अध्यक्ष युवराज साहू, छोटेलाल भाले, प्रकाश देवांगन,रामशरण देवांगन सहित अनेक युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *