कंजक्टिवाइटिस की शिकायत बढ़ी,,स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताई सतर्कता की आवश्यकता,,नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने की सलाह,,

शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा भिलाई 3 क्षेत्र में कंजक्टिवाइटिस समान्य भाषा में आंख आना की शिकायत घर घर देखने मिल रही है कंजक्टिवाइटिस एक वायरस संक्रमण है जो फैलता है प्रायः सप्ताह भर में अपने आप ठीक हो जाता है किंतु इसके लिए सावधानी बरतनी चाहिए मेडिसीन विशेषज्ञ डा आशीष शर्मा जो खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन में पदस्थ हैं उनका कहना है कि कंजक्टिवाइटिस वायरल एंव बैक्टीरिया संक्रमण दोनों प्रकार से होता है ज्यादा तर वायरल होता लेकिन संक्रमण दोनों में होता है दोनो में आंखें लाल, आंखों से गर्म पानी बहना,चिपड आना आंखों में खुजली व दर्द होता है जिसमें मरीज को हल्का बुखार भी आ जाता है स्वास्थ्य प्रभारी शहरी बीईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि लोगों में जागरुकता की कमी से आसानी से समुदाय में फैल जाता है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ भुनेश्वर कठौतिया ने बताया कि इसमें ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है आंखों में काला चश्मा पहने,बार बार आंखों को रगड़ने से बचें ओर ऐसी स्थिति में बच्चों को आंखों को ठीक होने तक स्कूल ना भेजे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर आंखों की जांच उपरांत चिकित्सक द्वारा दिए गए आई ड्रॉप, साधारण पैरासिटामॉल ओर एंट्री एलर्जी दवाआयु अनुसार लेने से जल्द लाभ मिल जाता है डा आशीष शर्मा ने बताया कि वर्षा ऋतु में कंजक्टिवाइटिस का होना का प्रमुख कारण एक ही तौलिया (नेपकिन) का इस्तेमाल क्योंकि वह मूलत सुख नहीं पाता है जिसमें बैक्टीरिया और वायरस पनपता है इसलिए सभी सावधानीपूर्वक अपनी देखभाल करें शासकीय अस्पतालों में आई ड्रॉप निशुल्क उपलब्ध है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *