उतई। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला खोपली के शाला प्रांगण में आज छत्तीसगढ़ की पहली तिहार हरेली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की आरती के साथ प्रारंभ हुआ।
छात्र छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसमें आदिवासी , कर्मा, ददरिया एवं छत्तीसगढ़ की परंपरा को दर्शाते हुए गीतों का सामंजस्य देखने को मिला। साथ ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गेड़ी ,भंवरा , फुगड़ी, बांटी,रस्सी कुद सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
सुरक्षित शनिवार का बच्चों में सर्वगीन विकास के लिए बेहतर सदुपयोग किया गया।ग्रामीणों ने भी शालाएं कार्यक्रम की तारीफ की।
इस मौके पर हरिश्चंद्र देवगान (प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक), छबि लाल साहू (प्रधान पाठक प्राथमिक), इंद्रेश कुमार बंजारे(संकुल समन्वयक), गिरीश साहू, दीपक साहू, मनीष कुमार साहू, कुमार साहू, लोकेश साहू, निधि गेडाम, भुनेश्वरी देवांगन, रामेश्वरी चंदेल, संतोषी कश्यप, रोशनी चंद्राकर, जनार्दन साहू, टिकेश्वर यादव, रानू यादव सहित ग्राम वासी उपस्थित थे।
