बेमेतरा,,,सुनील नामदेव की खबर,, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा बेमेतरा जिले में लगातार यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर रही है। जिसके तहत दिनांक 21.07.2023 को मोटर व्हीक्ल एक्ट के तहत यातायात पुलिस बेमेतरा ने 14 चालान मे 14 व्यक्ति एवं थाना बेमेतरा ने 06 चालान में 06 व्यक्ति, थाना नवागढ ने 04 चालान में 04 व्यक्ति, थाना चंदनू ने 02 चालान में 02 व्यक्ति, चौकी देवकर 03 चालान में 03 व्यक्ति, चौकी कंडरका 04 चालान में 04 व्यक्ति, चौकी खण्डसरा 06 चालान में 06 व्यक्ति, चौकी देवरबीजा 02 चालान में 02 व्यक्ति, कुल 41 चालान में 41 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना कागजात, तीव्र गति व लापरवाही पुर्वक वाहन चलाने एवं यातायात के नियमो का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 41 प्रकरण में कुल 12,900 /- रूपये समन शुल्क लिया गया। तथा इसी क्रम में दिनांक 21.07.2023 को बेमेतरा जिले के समस्त थाना/चौकी के द्वारा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना बेमेतरा 01 प्रकरण मे 01 व्यक्ति , थाना बेरला 02 प्रकरण मे 02 व्यक्ति , थाना साजा 02 प्रकरण मे 02 व्यक्ति , थाना नांदघाट 01 प्रकरण मे 01 व्यक्ति, थाना खम्हरिया 02 प्रकरण मे 05 व्यक्ति, थाना परपोडी 02 प्रकरण मे 02 व्यक्ति, चौकी मारो 01 प्रकरण मे 01 व्यक्ति, चौकी देवरबीजा 02 प्रकरण में 02 व्यक्ति, चौकी देवकर 02 प्रकरण मे 02 व्यक्ति,चौकी कंडरका 02 प्रकरण मे 04 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 110, 107,116 (3),151 जा.फौ. के तहत कुल 17 प्रकरण में 22 व्यक्तियो के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।
