दुर्ग. साहू सामुदायिक भवन चीचा को तोड़ने के विरोध में ग्राम चीचा के सरपंच पंच ग्राम वासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं। ज्ञापन के माध्यम से सरपंच कमलाबाई ने बताया कि साहू समुदायिक भवन वर्ष 2009 मे सांसद ताराचंद साहू के सांसद निधि से बना हुआ था उस भवन में जय बिहान समूह वाले बैठक करते थे जिसकी एक चाबी समूह वाले के पास और एक पंचायत के पास रहता था। वर्ष 2013 में दूसरा साहू सामुदायिक भवन बना वहां पर साहू समाज कार्य कर रहे हैं ।
बताया जा रहा है कि 12 जुलाई को पुराना साहू समुदायिक भवन को जेसीबी लगाकर तोड़ दिया गया जिसमें राधेश्याम वर्मा , सुरेंद्र वर्मा, प्यारे लाल वर्मा, दुआसी वर्मा , लेखू वर्मा शामिल है। जिन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग को लेकर चौकी बोरी में भी शिकायत किया जा चुका है। सरपंच के मना करने पर इन लोगों ने गाली गलौज तथा चमार जाति के हो कहकर मनमानी किया गया।
तहसील साहू संघ धमधा अध्यक्ष शयाम लाल साहू ने बताया कि उस जगह पर उच्चतम न्यायालय के द्वारा स्टे लगा हुआ है उसके बावजूद वहा पर किसान भवन के नाम पर निर्माण किया जा रहा है। वह भवन ताराचंद साहू की स्मृति के रूप मे था जिसे तोड़ा गया है। उसका पुरजोर विरोध साहू समाज करता है। तोड़ने वालो पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
