मानसिक रूप से कमजोर महिलाओं के बेहतर इलाज के लिए भेजा सेंदरी

*पाटन ,,विगत कई महीनो से पाटन नगर में दो महिलाएं मानसिक रूप से विक्षिप्त होकर घूमती रहती थी जिससे कभी भी अनहोनी हो सकती थी इनमे से एक विशिप्त महिला कभी कभी पत्थर लेकर किसी के ऊपर हमला करने का भी प्रयास करती थी जिससे अप्रिय स्थिति भी निर्मित हो जाती थी इन महिलाओ को सुरक्षित आवास उपलब्ध करने का प्रयास स्थानीय पुलिस नेंकिया है इनके परिजनों को जानकारी देकर तथा इसके बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गयाl पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर के निर्देशन में थाना प्रभारी पाटन राजकुमार लहरे ने परिजनों से संपर्क कर बेहतर इलाज कराने के संबंध में अवगत कराया, बाद न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर मनोचिकित्सा केंद्र सेंदरी बिलासपुर में भर्ती कराया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *