युवा कांग्रेस ने माना मुख्यमंत्री का आभार,नगपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का 50 बिस्तर में उन्नयन

  • उच्च शिक्षा क्षेत्र में वर्षो पुरानी मांग नगपुरा में महाविद्यालय स्थापना का पूरे सेटअप के साथ स्वीकृत

दुर्ग। नगपुरा को स्वास्थ्य क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का 50 बिस्तर में उन्नयन साथ ही उच्च शिक्षा क्षेत्र में वर्षो पुरानी मांग नगपुरा में महाविद्यालय स्थापना का पूरे सेटअप के साथ स्वीकृति दी गई। क्षेत्र की
बहुप्रतीक्षित मांग को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्थानीय जनता की मांगों पर भेट मुलाकात कार्यक्रम ग्राम पुरई में घोषणा किया गया गया था। जिसे विधानसभा के मानसून सत्र में अनुपूरक बजट में स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

धर्मेश देशमुख जिला युवा कांग्रेस ने कहा की हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए सरकार रात दिन काम करते हैं और उसी का नतीजा है कि आज गांव-गांव में विकास कार्य हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *