महकाखुर्द में बुथ चलो अभियान में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने लिया संकल्प

पाटन। विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के निर्देश पर बूथ चलो अभियान के तहत ग्राम महका खुर्द में बुथ की आवश्यक बैठक रखा गया था।
जिसमें बुथ प्रभारी राकेश ठाकुर डायरेक्टर अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहे।
आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में बूथ के कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए एवं चुनावी रणनीति पर गहन मंथन किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से विजय दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दिया गया।
इस बैठक में सुरेंद्र गायकवाड सेक्टर प्रभारी ,(सरपंच), नेमचंद निर्मलकर मीडिया प्रभारी, धीरज निर्मल, संतराम निर्मल ,ठाकुर निर्मल ,अर्जुन चेलक, हेमेंद्र कुमार ,शिव निर्मल, सतीश वर्मा, भूपेश वर्मा, डेविड तारक,सागर वर्मा, सुखदेव यादव, गोपाल यादव, गिरवर निर्मल, सोमेश यादव, रघुनाथ, विमल तारक आदि कांग्रेस कार्यकर्तागण व ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *