मतदाता जागरूकता कार्यक्रम: सावन सखी कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं मतदान के लिए हुई जागरूक

  • सावन सखियां हरितिमा संग जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लिए महिलाओं ने लिया शपथ

गरियाबंद@ लोकेश्वर सिन्हा । जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा जिले में मतदान के प्रति जागरूकता के लिए एक विशेष पहल करते हुए “सावन सखी” कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग के आक्शन हाल में किया गया। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ रीता यादव सहित जिले की अन्य महिलाएं हरी साड़ी पहनकर शामिल हुई। कार्यक्रम में महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक करने विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने प्रेरक गीत, परिचर्चा, क्विज, मतदाता जागरूकता उन्मुखीकरण कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया। साथ ही कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने सावन सखियां हरितिमा संग जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ भी ली। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक निशा सिन्हा, उप संचालक पंचायत पदमनी हरदेल, सहायक परियोजना अधिकारी लाईवलीहुड कॉलेज सृष्टी मिश्रा, दंत चिकित्सक डॉ नेहा भोई सहित जिले की अन्य महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम में बिहान समूह की महिलाओं द्वारा प्रेरक गीत की प्रस्तुति दी गई। महिलाओं को चुनावी प्रक्रिया को समझाने एवं मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया। जिसमें मतदान के सम्बंधित प्रश्न पूछा गया। जिसका महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों के जवाब दिया। कार्यक्रम में आयोजित गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने और आसपास के लोगों को भी मतदान प्रति जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *