जिला स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला पाटनमें संपन्न हुआ

जिसमें पाटन ब्लॉक दुर्ग ब्लॉक धमधा ब्लाक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि भूपेंद्र कश्यप अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन थे कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड सदस्य हेमंत देवांगन शाला के सदस्य भास्कर सावर्णी बॉयज हाई स्कूल एस एम डी सी के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा एवं तहसील सतनामी समाज के अध्यक्ष संतराम कुर्रे, शाला की प्राचार्य श्रीमती प्रमिला चंद्राकर की सहभागिता रही कार्यक्रम की अध्यक्षता बी ई ओ टीआर जगदल्ले ने की। मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद अतिथियों ने खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रमों को हेमंत देवांगन प्रमिला चंद्राकर एवं ब्लाक शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले ने संबोधित किया। प्रथम दिवस बालकों की, कबड्डी हुई द्वितीय दिवस कन्याओं की कबड्डी हुई खिलाड़ियों को तीन अलग-अलग वर्गों में बांटा गया था समूचा कार्यक्रम शासकीय कन्या हाई स्कूल के सामने सतनाम भवन स्थित डोम के नीचे संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यायाम शिक्षक हेमंत बघेल एवं व्यायाम शिक्षक साहू का योगदान सराहनीय रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *