उतई। वृहताकार सहकारी समिति उतई की वार्षिक आम सभा संपन्न हुई।आम सभा की शुरुआत कृषक देवता बलराम की पूजा अर्चना अतिथियों के द्वारा करके किया गया। तदपश्चात समिति द्वारा उपस्थित अतिथियों का गमछा भेटकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में समिति प्रबंधक के स्वागत भाषण दिया गया जिसमे छग के सबसे बड़े समिति के वार्षिक आय व्यय की जानकारी दी गई जिसमे समिति को इस वर्ष 36 लाख 28 हजार शुद्ध लाभ मिला जिसकी जानकारी उपस्थित किसानों को दिया गया।वार्षिक आमसभा की अध्यक्षता कर रहे प्राधिकृत अधिकारी दिवाकर गायकवाड ने बताया की पुराने खाद गोदाम को व्यवासिक परिसर बनाया जाएगा जिससे समिति को आर्थिक लाभ होगा एवं मवेशी बाजार में स्थित मुख्यालय में नए खाद गोदाम की निर्माण की जाएगी जिससे किसानों को खाद व कृधि कार्य के लिए नगद राशि एक ही जगह पर उपलब्ध हो जाएगी।वृहताकार सहकारी समिति अंतर्गत आने वाले उप धान उपार्जन केन्द्र खोपली में पक्की शेड व चबूतरा निर्माण कार्य किया जाएगा।आम सभा को पूर्व समिति अध्यक्ष भीषम हिरवानी लुमेश्वर चंद्राकर रामकृष्ण साहू रूपनारायण शर्मा नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी ने भी संबोधित किया।वार्षिक आमसभा में खुमान सिंह साहू माधोलाल साहू तुलाराम साहू लक्ष्मी नारायण चंद्राकर मानसिंह साहू घनश्याम चंद्राकर राधेश्याम चंद्राकर लीलाधर साहू बल्दू टंडन डोमन चतुर्वेदी बलि टंडन तिलक साहू गोविंद साहू खोवालाल प्रहलाद सहित ग्राम खोपली,डूमरडीह, डुंडेरा, उमरपोटी उतई के किसान मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन समिति प्रबंधक गिरधर सोनी,आभार प्रदर्शन पुरन लाल साहू ने किया।
वृहताकार सहकारी समिति उतई की वार्षिक आमसभा संपन्न
