बूथ चलो अभियान ग्राम मोतीपुर में संपन्न,,

जामगांव (एम)। बूथ चलो अभियान के अंतर्गत झीठ सेक्टर के ग्राम मोतीपुर में बूथ कमेटी के सदस्यों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रखा गया जिसमें बूथ प्रबंधन के बारे में जानकारी दिया गया तथा छत्तीसगढ़ शासन के योजनाओं का विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया और बूथ को मजबूत कर प्रत्येक कार्यकर्ता को दिशा निर्देश दिया गया इस बैठक में उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुश्री संतोषी तिवारी ने कहा की आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अधिक से अधिक मतों से जिताना है इसके लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। इस बैठक में सेक्टर प्रभारी झीठ राजेश्वर सिन्हा बूथ चलो अभियान के प्रभारी डॉक्टर बीआर साहू सेक्टर प्रभारी महुदा युगल किशोर साहू सरपंच प्रतिनिधि परसराम साहू सोहन सोनकर सीताराम साहू और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *