कांकेर:- ग्लैमरस प्रोडक्शन हाउस दीपक सिंह प्रेजेंटेड मिस्टर, मिस, मिसेज, और किड्स आइकॉन ऑफ इंडिया अवार्ड शो वीआईपी रोड स्थित होटल शीतल इंटरनेशनल रायपुर में आयोजित की गई। जिसमे प्रदेश से आए हुऐ प्रतिभागीयो ने बड़ी संख्या में बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया इस प्रतियोगिता में फैशन रैंप वॉक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर कांकेर की आन्या बंजारे पिता पवन कुमार बंजारे उम्र 9 वर्ष संजय नगर को किड्स स्टार फेस ऑफ़ इंडिया अवार्ड हासिल कर कांकेर जिले का नाम रौशन किया तो वही इस शो के मुख्य अतिथि प्रिंस नरूला रोडीज शो के जज और बॉलीवुड अभिनेता, निहारिका तिवारी और निशा योगनी के द्वारा किड्स स्टार फेस ऑफ़ इंडिया अवार्ड देते हुए आन्या के उज्वल भविष्य की कामना की गई।

