स्टूडेंट्स के हित के लिए आशीष ने उठाई आवाज,एग्जाम डेट बढ़ाने की मांग तकनीकी त्रुटि से डिप्लोमा छात्र नहीं भर पाए परीक्षा फार्म: एनएसयुआई ने तिथि बढ़ाने रखी मांग

भिलाई। स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के कई डिप्लोमा छात्र अंतिम तिथि के पूर्व परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए हैं। इनके भविष्य को देखते हुए एनएसयुआई द्वारा परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने मांग रखी है।

इस संबंध में एनएसयुआई के प्रदेश सचिव आशीष यादव के नेतृत्व में महासचिव संगम यादव, शैलेश गिरी व उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष विनित साहू ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि विवि द्वारा परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 31 मई अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। विश्वविद्यालय की तकननीकी त्रुुटि के कारण कई छात्र परीक्षा फार्म भरने से चूक गए। फार्म भरने से वंचित छात्रों ने इस संबंध में विवि से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन हो नहीं पाया। एनएसयुआई ने ज्ञापन के माध्यम से परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने मांग रखी।ज्ञापन सौंपने वालो में एनएसयूआई महासचिव संगम यादव,महासचिव शैलेश गिरी, ब्लाक अध्यक्ष विनीश साहू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *