रायपुर. महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम ने महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। अब प्रदेश महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष जल्द ही नियुक्त की जा सकती है। फूलो देवी नेताम ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
इस्तीफे में फूलो देवी नेताम ने लिखा है कि मुझे छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर काम करने का मौका मिला। समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहा। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की सभी महिलाओं की आभारी हूं जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया। जिनके सहयोग से ही मैं अपना कार्यकाल संपन्न कर चुकी हूं।

