भिलाई। भिलाई की कु. केशर देवांगन ने “छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सब जूनियर कराते चैम्पियनशिप प्रतियोगिता” जीतकर गौरवशाली उपलब्धि अर्जित की हैं। उन्होंने दो पुरस्कार जीता है।अब वे आगामी अगस्त माह में गोवा में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराते प्रतियोगिता में भाग लेंगी और छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।वे अवधपुरी निवासी श्री चंदू सर की बेटी और रामानंद देवांगन की पोती हैं। उन्हें लोग प्यार से सौम्या के नाम से भी जानते हैं।उल्लेखनीय है कि देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई नगर द्वारा संचालित सड़क- 20, प्रगति नगर, रिसाली, भिलाई स्थित *परमेश्वरी भवन* में नियमित रूप से बच्चों के लिए कराते का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जिसमें लगभग 70 बालक- बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कु. केशर देवांगन ने यहीं पर प्रशिक्षण प्राप्त की हैं। उन्हें कराते के ख्याति प्राप्त प्रशिक्षक श्री अभिषेक टंडन प्रशिक्षण देते हैं।देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई नगर के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने कु. केशर देवांगन की इस उपलब्धि को समग्र देवांगन समाज एवं सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए गौरवशाली बताया है। उन्होंने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने अपेक्षा की है कि अब वे नेशनल चैंपियनशिप भी जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी।
केशर देवांगन की गौरवशाली उपलब्धि,,
