एसडीओपी बेमेतरा एवं चौकी देवरबीजा स्टाफ द्वारा ग्राम सिरसा में जन चौपाल एवं समाधान शिविर का किया गया आयोजन।* *• नशा मुक्ति के खिलाफ एवं सायबर अपराध, यातायात के नियमों के संबंध में आमजनों को किया गया जागरूक।

बेमेतरा,,,,पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल मार्गदर्शन में थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा जन चौपाल एवं समाधान शिविर लगाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है इस अभियान तहत दिनांक 16.07.2023 को एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की एवं पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी सउनि सुभाष सिंह एवं अन्य स्टाफ चौकी देवरबीजा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिरसा में ग्रामवासियों को किसी भी अज्ञात व्यक्ति के फोन कॉल पर विश्वास न करने, किसी भी अंजान लिंक अथवा बारकोड को स्कैन न करने, किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपना बैंक से संबंधित कार्ड डिटैल, ओटीपी, पिन, पासवर्ड न बताने एवं अन्य साइबर क्राइम से बचने तथा नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा करने से व्यक्तिगत, शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से होने वाले नुकसान, साथ ही युवा वर्ग के भविष्य में पड़ने वाली प्रभाव से अवगत कराया गया। लोगो को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाये और इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया। तथा मोबाईल गुम लिंक व हमर बेटी हमर मान के संबंध में जानकारी दिया गया। साइबर अपराध, फर्जीकाल ठगी के संबंध में तथा आमजन को यातायात के नियमों का हमेशा पालन करनें एवं दुपहिया वाहन चालको को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित कर अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479257558 देकर अपनी समस्या एवं शिकायत की जानकारी तुरंत पुलिस को देने हेतु सलाह दी गई। साथ ही ग्रामवासियों से गांव के समस्या संबंधी चर्चा किया गया। इस दौरान एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की एवं पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी सउनि सुभाष सिंह, व अन्य स्टाफ एवं ग्राम सिरसा के वरिष्ठ व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *