पाटन. भुपेश सरकार और उच्च शिक्षा विभाग मंत्री उमेश पटेल द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कॉलेज में फर्स्ट ईयर और सेकेण्ड ईयर के छात्रों को जरनल प्रमोशन दिया जायेगा! इस आदेश को ले कर NSUI लगतार मांग कर रही थी । जिसके बाद भुपेश सरकार ने सोमवार को जरनल प्रमोशन का आदेश जारी कर दिया ।
छात्रों को मिले जरनल प्रमोशन को ले कर एन, एस, यु,आई,के जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर निर्मलकर ,ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय विधानसभा महासचिव राकेश साहू ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का हार्दिक आभार जताया। और उन्हें समस्त छात्र संगठन एन, एस, यु, आई, और पूरे प्रदेश के कॉलेज के छात्रों के तरफ से धन्यवाद दिया ।
