ग्राम महुदा के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में प्रवेश उत्सव मनाया गया ।।।

पाटन,,,। ग्राम महुदा के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों के द्वारा विद्या के देवी मां सरस्वती के तैल चित्र में दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष युगल किशोर साहू ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी बच्चों को नियमित रूप से शाला आने के लिए प्रेरित किया साथ ही साथ कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच मनोज कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी बच्चों को अपने माता पिता एवं गुरुजनों का आदर करना चाहिए तथा बच्चों को आवश्यकतानुसार मदद करने की बात कही । आभार प्रदर्शन पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक वी के चौबे ने किया। इस कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक राधेलाल साहू , भोलाराम साहू, भारत साहू तथा शिक्षकगण आर के बन्छोर , प्रफुल्ल कुमार साहू , मार्तंड साहू, संजय वर्मा कृष्णराज पांडेय प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक बिरेंद्र धर दीवान लोखंडे सर एवं शिक्षिका सारिका पाटले सीमा शर्मा प्रतिभा वर्मा श्रुति मिश्रा, एवं शाला के छात्र एवं छात्राओं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *