पाटन,,कांग्रेस के बूथ चलो अभियान के अंतर्गत 16 जुलाई दिन रविवार को जमराव सेक्टर के ग्राम घुघवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बूथ कमेटी के सदस्यों का बैठक रखा गया। जिसमें बूथ प्रबंधन के बारे में जानकारी दिया गया और छत्तीसगढ़ शासन के योजनाओं का विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया साथ ही साथ बूथ कमेटी के सदस्यों के द्वारा शासन के योजनाओं को घर घर प्रसार कऱने के लिए प्रेरित किया गया तथा आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अधिक से अधिक मतों से जिताने का संकल्प लिया गया। इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन की प्रवक्ता सुश्री संतोषी तिवारी सेक्टर प्रभारी युगल किशोर साहू सेक्टर प्रभारी डॉ बी आर साहू, बूथ प्रभारी सोहन सोनकर, बिष्णु प्रसाद सोनकर, तुकाराम साहू,किसन सोनकर, रोहित सोनकर, गैंदालाल सोनकर पुनित सोनकर ,बाहरूराम सोनकर खिलावन ठाकुर,मनहरन विश्वकर्मा कमल ठाकुर शत्रुघ्न यादव तथा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
घुघवा में बूथ चलो अभियान
