इतवारी चिला तिहार जनपद ट्राफी2023 का आयोजन 30 जुलाई को


उतई । चीला तिहार जनपद ट्राफी कार्यक्रम के संबंध बैठक रखा गया था जिसमे जनपद क्षेत्र क्रमांक 21 के पांच गांव पाऊवारा,कोकड़ी, कोड़िया,बोरीगारका, करगाडीह, से सरपंच ,सक्रिय महिला समूह ,जनप्रतिनिधि युवासाथी उपस्थित हुए अपरिहार्य कारणों से सभी के सर्व सहमति से *6 अगस्त रविवार को होने वाले आयोजन में बदलाव कर 30 जुलाई को जनपद ट्राफी मनाने का निर्णय लिया गया व कार्यक्रम आयोजन सम्बन्धित चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया । आयोजन सिर्फ महिलाओं के लिए होगा । आयोजन में कबड्डी, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, नारियल फेंक, फुग्गा फोड़, गेड़ी दौड़, गुड़ चीला सजाओ, रस्साकसी ,छत्तीसगढ़ी व्यंजन सजाओ प्रतियोगिता होगा। आयोजन में सभी पांच गांवों से आने वाली महिलाओं के लिए अलग अलग रंग का डे्स कोड तय किया गया है, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मान. ताम्रध्वज साहु जी केबिनेट मंत्री ज
छ ग शासन को आमंत्रित किया जायेगा आयोजन सभी गांव में पहले पंचायत स्तरीय रखा जायेगा और विजेताओं को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बैठक में कार्यक्रम के संरक्षक हर्ष साहु संयोजक जनपद कृषि सभापति राकेश हिरवानी आयोजक पटवारी विमल गजपाल उप सरपंच दीपक साहू अध्यक्ष पितेश साहु , सरपंच वामन साहू सरपंच गूँजेश्वरी साहू घनश्याम साहू प्रमिला साहू यशवंत सारथी सरपंच कोड़ीया, अरुण साहु, टिकेश साहू ,,पुष्पा साहू, राजेश साहू, दीपक यादव ,रोशन साहू,दुलरुवा सोंनबेर ,लक्ष्मी हिरवानी,,धनेश्वरी साहू,तारा साहू, तारणी साहु आदित्य भरद्वाज,फलेंद्र कुमार,गिरीशचंद्र, शांतनु यादव,टुपेश ,किरण यादव,दीपक यादव,हरदेव साहू,हिरेन्द साहू, दिलीप साहू, संतोष देशमुख लक्ष्मी यादव ,उग्रसेन, दिलेश्वर ,तोरण साहू,शिवकुमार ,कन्हैया यादव,सेवक निषाद, एवं समर्पण युवा मित्र मंडल के सदस्यआदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *