* दुर्ग / कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कैलेण्डर वर्ष 2023 में जिले के लिए स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है। इसके अनुसार गणेश चतुर्थी मंगलवार 19 सितम्बर, दशहरा (महानवमी) बुधवार 23 अक्टूबर और दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर सोमवार 13 नवम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त अवकाश कोषालय एवं उप कोषालय में लागू नहीं होगा।
