जनसंख्या नियंत्रण के लिये स्वास्थ्य विभाग चला रहा जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा

पाटन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा चलाया जा रहा है ।प्रतिवर्ष यह पखवाड़ा विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के अवसर पर आयोजित किया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य भारत मे बढ़ते हुए जनसंख्या को स्थायी तथा अस्थायी साधनों के उपयोग को बढ़ावा देकर जनसंख्या नियंत्रण करना है क्योंकि भारत देश मे बढ़ती हुई जनसंख्या एक गम्भीर समस्या है । इसी के तहत पाटन ब्लॉक में भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे पी मेश्राम के निर्देशानुसार तथा खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन डॉ आशीष शर्मा ,बीईटीओ चंद्रकांता साहू के मार्गदर्शन में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है ।जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग के आरएचओ ,मितानिन व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा लक्ष्य दंपति से सम्पर्क कर उन्हें परिवार नियोजन के स्थायी तथा अस्थायी साधनों के बारे जानकारी देकर साधन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे तथा स्थायी साधनों के हितग्राहियों को महिला नसबंदी व पुरुष नसबंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जायेगा । इसी तारतम्य में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर फुंडा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर आरएचओ बिष्णु प्रसाद देवांगन व संतोषी देवांगन ने उपस्थित लक्ष्य दंपतियों को जनसंख्या नियंत्रण से समाज को होने वाले शारीरिक,सामाजिक,आर्थिक फायदों के बारे में बताया साथ ही दंपती को उनकी जरूरत के हिसाब से परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों के प्रयोग को बढ़ाने के लिए कापर टी ,माला एन , छाया गोली,अंतरा इंजेक्शन ,निरोध व अन्य साधनों की जानकारी दिया गया जो कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में व मितानिनों के पास निशुल्क उपलब्ध हैं साथ ही बताया गया कि स्थायी साधन अपनाने वाले पुरूष हितग्राही को शासन द्वारा 3000 रुपये व महिला हितग्राही को 2000 रुपये प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से हितग्राही के बैंक खाते में स्थानांतरित किया जाता है । इस अवसर पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक आरके टण्डन ,आरएस शांडिल्य, अमरीका देशलहरे व ग्राम मितानीन व बड़ी संख्या में दंपति उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *