वार्ड 19 में 15.87 लाख की लागत से होंगे विभिन्न विकास कार्य, महापौर ने शास्त्री नगर क्षेत्र में पहुंचकर की कार्य की शुरुआत

भिलाईनगर. नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 19 में 15.87 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे जिसकी शुरुआत आज सुबह महापौर एवं विधायक भिलाईनगर श्री देवेन्द्र यादव, महापौर परिषद के सदस्य जोहन सिन्हा ने किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का खासा ध्यान रखा गया। वार्ड 19 में मंच निर्माण, नाली निर्माण व सीमेंटीकरण कार्य के लिए स्वीकृति मिलने बाद कार्य की शुरुआत होने से वार्डवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए महापौर व निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया। वार्ड में विभिन्न कार्यों के लिए लंबे समय मांग की जा रही थी जिसकी शुरुआत आज होने के बाद उनकी मांग पूरी हो जाएगी, महापौर ने उपस्थित अभियंताओं को सड़क व नाली निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। भिलाई निगम क्षेत्र के वार्ड 19 शास्त्रीनगर में अलग अलग स्थानों पर होने वाले निर्माण कार्य के लिए महापौर ने आज शास्त्री नगर पहुंचकर कार्य की शुरुआत की। स्थानीय पार्षद एवं महापौर परिषद के सदस्य जोहन सिन्हा ने बताया कि पार्षद एवं अन्य निधि के तहत कार्याे को आज से प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड 19 में पार्षद निधि अंतर्गत 1 लाख रूपए की लागत से मंच निर्माण किया जाएगा। वार्ड के नेहरू चौक से बजरंग मैदान तक 3 लाख की लागत से सीमेंटीकरण कार्य किया जाएगा। वार्ड 19 में बजरंग मैदान से सुखराम के घर तक 3 लाख की लागत से नाली निर्माण किया जाएगा, शिवपारा राजेश्वरी मंदिर के पास राशि 3 लाख की लागत से सीमेंटीकरण कार्य तथा इसी स्थान पर 3 लाख से नाली निर्माण भी होगा। वार्ड 19 के शिवपारा उड़िया मोहल्ला में 2.87 लाख की लागत से नाली निर्माण किया जाना है, उक्त सभी कार्याे की शुरुआत आज एक साथ की गई अब वार्ड में सीमेंटीकरण व नाली निर्माण होने से वार्ड में व्यवस्था और भी बेहतर होगी। इस दौरान मंगल साहू, प्रभारकर राव, बलदेव साहू एवं निगम के अभियंता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *