विश्व के 13 वें ज्योतिर्लिंग स्थापना दिवस 10 जुलाई को

रवेंद्र दीक्षित की कलम से ,,

छुरा* छत्तीसगढ़ के एक मात्र विश्व के 13 ज्योतिर्लिंग महाऔघड़ेश्वर ज्योतिर्लिंग गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक के बिहावझोला मड़ेली‌ में स्थित महाऔघड़ेश्वर ज्योतिर्लिंग धाम में 10 जुलाई 2023 सोमवार को स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। 10 जुलाई सोमवार को आस-पास के गांव सहित प्रदेश के अन्य जिलों से रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, बस्तर अन्य सहित उड़ीसा के खरियाररोड, बालाघाट से भक्त प्रथम सोमवार को कांवड़ लेकर पहुंचेंगे, स्थापना दिवस पर विशेष जलाभिषेक किया जाएगा। पीठाधीश्वर बाबा श्री रुद्रानंद प्रचंडवेग नाथजी ने बताया कि महाऔघड़ेश्वर ज्योतिर्लिंग महाकौशल क्षेत्र छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिले में ग्राम बिहावझोला (मड़ेली‌)। जतमाई व घटारानी मंदिर के मध्य अघोर पीठ महाऔघड़ेश्वर ज्योतिर्लिंग धाम में स्थापित 13 वें ज्योतिर्लिंग है,जिसकी स्थापना सतगुरु देव बाबा औघड़नाथ जी की कृपा से 12 जुलाई 2020 को कालाष्टमी तिथि में सम्पन्न हुआ। पीठाधीश्वर ने बताया कि महाऔघड़ेश्वर ज्योतिर्लिंग में सुबह 5 बजे से जलाभिषेक एवं हवन पूजन किया जाएगा। भक्त महाऔघड़ेश्वर ज्योतिर्लिंग धाम में जलाभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। महाऔघड़ेश्वर ज्योतिर्लिंग धाम की ओर से समस्त भक्तों के लिए महाप्रसाद भंडारा की व्यवस्था की गई है। सावन के प्रत्येक सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर पहुंचते हैं और जल अभिषेक कर पुण्य प्राप्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *