छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से उनके निवास रायपूर में लगभग एक घंटा चली महत्वपूर्ण चर्चा उपरांत 24 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक सहमति बनने एवं अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले को 5 दिवसों पर उपरोक्त मांगों पर की गई कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने जैसे निर्देश एंव आर्थिक मांगों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रतिनिधि मंडल की चर्चा कराए जाने के निर्णय को दृष्टिगत रखते हुए जनहित में हड़ताल स्थगित कर दी गई है प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि आज संघ के संरक्षक ओ पी शर्मा प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा प्रांतीय महामंत्री सैय्यद असलम अश्वनी गुर्देकर सहित 16 विभिन्न कैडरों के संयोजक के साथ 24 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने चर्चा करते हुए अपर मुख्य सचिव को अनार्थिक मांगों पर तत्काल निर्णय लेने नोट शीट भेजी है 5 दिवस हड़ताल को अवकाश स्वीकृत करने एंव आर्थिक मांगों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संध्या पर प्रतिनिधि मंडल को भेंट कराने, पदनाम परिर्वतन एंव अनियमित संविदा ओर एन एच एम विंग जीवन दीप समिति कर्मचारियों को 62वर्ष सेवा गारंटी दिए जाने सहमति बनी है सोमवार को विभाग की अन्य मांगों पर अपर मुख्य सचिव एंव भारसाधक सचिव स्वास्थ्य, संचालक स्वास्थ्य सेवाओं, संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, संचालक आयुष एंव संचालक चिकित्सा शिक्षा से संबंधित मांगों के लिए एक बैठक प्रतिनिधि मंडल के साथ होगी मौसमी बीमारी,ओर आम जनमानस को स्वास्थ्य समस्याओं दृष्टिगत रखते हुए सकारात्मक सहमति पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की कोर कमेटी ने अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी है सभी स्वास्थ्य कर्मचारी को सोमवार से अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होने कहा है आज उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से सकारात्मक चर्चा में संरक्षक ओ पी शर्मा प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा अधिकारी कर्मचारी महासंघ संयोजक अनिल शुक्ला पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष कमलेश सिंह ठाकुर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्य कारी प्रांताध्यक्ष प्रदीप बोगी उप प्रातांध्यक्ष एस पी देवांगन लिपिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष बी के शुक्ला प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम अश्वनी गुर्देकर नर्सिंग संवर्ग की प्रांतीय संयोजक श्रीमती जैकलीन डान, मेकाहारा अध्यक्ष जाली थामस ,डी के एस अस्पताल सचिव समीर सेन ,सी एच ओ प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रफुल्ल पाल ,मोहन राव, कमलेश चंद्राकर ,एस एस सोनी , सतीश पसेरिया सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने उप मुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक चर्चा के पश्चात हड़ताल खत्म,,
