शिकसा बाल प्रतिभा सम्मान 20 अगस्त को सम्मान के लिये आवेदन 05 अगस्त तक आमंत्रित

शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में सत्र 2023 में कक्षा10वीं व12वीं में 85% से उत्तीर्ण विद्यार्थियो व विभिन्न क्षेत्र में राज्य स्तर पर उपलब्धि प्राप्त बाल प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय *शिकसा बाल प्रतिभा सम्मान समारोह 2023* का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन में 20 अगस्त को भव्य आयोजन कर सम्मानित किया जाएगा । संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने बताया कि इसके लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2023 है यह सम्मान जो 10वीं व 12वीं में 85% या 85% से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए है उसे व साथ ही विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धि हासिल किये बच्चों को *शिकसा बाल प्रतिभा सम्मान 2023* से सम्मानित किया जायेगा। इसके लिये प्रतिभावान विद्यार्थी अपना अंकसूची, परिचय (नाम, कक्षा, स्कूल का नाम, पता व मोबाइल नंबर) व फोटो सेंड कर शामिल हो सकते है एवं संस्था के प्राचार्य या परीक्षा प्रभारी अपने विद्यालय के प्रतिभावानों की प्रमाणित सूची बनाकर व्हाटशप नम्बर 7067370013 पर सेंड कर पंजीयन करवा सकते है। संयोजक देवांगन ने बताया शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के कार्यालय गली नं.01 ब्लाक B त्रिवेणी सदन न्यू कालोनी गयानगर दुर्ग (छ.ग) में आवेदन प्रेषित कर शामिल हो सकते है । संयोजक देवांगन ने सभी शिक्षक साथियों,प्राचार्यो से आपने शाला व परिचित सभी विद्यार्थियों को शामिल करने की अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *