रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने आज चुनाव घोषणा पत्र समिति की घोषणा कर दी है। समिति सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में पार्टी के 2023 के चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करेगी। वरिष्ठ आदिवासी नेता रामविचार नेताम सहसंयोजक बनाए गए हैं। समिति में कुल 31 सदस्य हैं। इनमें पूर्व और वर्तमान विधायकों को स्थान दिया गया है।


