दुर्ग। भूपेश है तो भरोसा है के साथ सभी जिला मुख्यालय में पंचायत सचिव द्वारा 7 जुलाई को पंचायत सचिव स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया । प्रदेश पँचायत सचिव संघ के आह्वान पर स्वामी विवेकानंद बहुद्देश्यीय सभागार दुर्ग में बहुत ही हर्षोल्ला के साथ मनाया गया जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि दुर्ग जिला पंचायत सचिव संघ द्वारा भूपेश है तो भरोषा है के साथ पँचायत सचिव पदस्थापना दिवस व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया तथा आगामी अनुपूरक बजट में पँचायत सचिवों को परिवीक्षावधि पश्चात शासकीयकरण की सौगात देने का विश्वास व्यक्त किया गया कार्यक्रम के प्रथम पहर में मुख्यातिथि पुष्पेंद्र कुमार मीणा कलेक्टर दुर्ग व अध्यक्षता अश्वनी देवांगन मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग थे । दुर्ग कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम शासकीयकरण का ज्ञापन सौंपा गया।

द्वितीय पहर में मुख्यअतिथि श्रीमती पुष्पा यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग,अध्यक्षता देवेंद्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, अतिविशिष्ट अतिथिगण अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग, अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग,श्रीमती सरस्वती रात्रे अध्यक्ष जनपद पंचायत धमधा, नंदलाल साहू प्रांताध्यक्ष जिला जनपद लिपिकवर्गीय कर्मचारी संघ व अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग,श्रीमती झमिता गायकवाड़ उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग,श्रीमती लक्ष्मी साहू सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, जागेश्वर गौर एस डी ओ पाटन सहित अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण सचिव संघ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू व आभार दुर्ग ब्लॉक अध्यक्ष निमेश भोयर ने किया व मंच संचालन श्रीमती चितरूपा गौर ने किया व कार्यक्रम में श्रीमती रानी नंदनी संगीत विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दिया गया उक्त कार्यक्रम में शेषनारायण चन्द्रवँशी जिला सचिव,राकेश चन्द्राकर ब्लाक अध्यक्ष धमधा,नरेश राजपूत ब्लाक अध्यक्ष पाटन, प्रदीप चन्द्राकर,धारेन देवांगन,यशवंत आडिल प्रदेश कोषाध्यक्ष, तेजनारायण शर्मा,गिरधर वर्मा,राजकुमार देशमुख,विनोद साहू,रामखिलावन साहू,दिलीप दिल्लीवार,बिहारी साहू,वीशू दास,मानसिंग नाविक,नरेश साहू,गुमानसिंह नायक,भुनेश्वर साहू,कामिनी चन्द्राकर,दशमत सोनवानी,रेखा मालवीय,कमला देवांगन,वेनेश्वरी देवांगन,लतेश्वरी सोनवानी,नरेश पटेल,डोमेन्द्र पटेल,महेश रात्रे,प्रवीण शर्मा,सहित जिले के समस्त सचिवगन उपस्थित थे।

