पांडुका चारों धाम चौक में भरा पानी राहगीर हो रहे परेशान

खबर हेमंत तिवारी

पांडुका /एक बार फिर बरसात का मौसम है और गलियों में कीचड़ से सराबोर होना आम बात है पर यह कीचड़ और गड्ढे अगर नेशनल हाईवे में दिखे तो बात कुछ अलग हो जाती है ।और यह नजारा है ग्राम पंचायत पाण्डुका से होते हुए गुजारने वाली राजधानी रायपुर से देवभोग नेशनल हाईवे में देखने को मिल रहा है चौक पर बारिश का पानी जाम हो चुके और उसे निकालने के लिए कोई कोशिश नहीं किया जा रहा है हालांकि अभनपुर से लेकर ग्राम पोंड तक नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है पर अभी निर्माण में काफी देर है। इस बीच राहगीरों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।इस मार्ग से पैदल वा सायकल सवार स्कूली छात्र छात्राओं आना जाना पड़ता है। तथा दू पहिया और चार पहिया वाहनों की आने जाने वाले राहगीरों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है ।पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से यह रोना हर साल होता है। पर नेशनल हाईवे से संबंधित एवं जिले से संबंधित अधिकारी रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं करते जिस कारण आसपास के दुकानदार को भी सड़क पर जाम पानी के बदबू मच्छर और गड्ढे से काफी परेशान होते नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *