- आयुर्वेद पद्धति से 275 एवं 86 मरीजों का होम्योपैथी से किया गया इलाज
खबर हेमंत तिवारी
राजिम/ संचनालय आयुष विभाग के निर्देश पर एवं जिला आयुष अधिकारी गरियाबंद डॉक्टर निकिता ध्रुव के मार्गदर्शन में निशुल्क विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 8 जुलाई को ग्राम पंचायत बरभाठा के सामुदायिक भवन में रखा गया था । आयोजित शिविर में कुल 275 मरीजों का आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया गया तो वही 86 मरीजों का होम्योपैथिक पद्धति से उपचार किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में रूप में ग्राम पंचायत बरभाठा के सरपंच मनोज यदु शिविर प्रभारी डॉ संगीता कौशिक, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ ऐश्वार्य साहू ,प्रीति साहू ,होम्योपैथी चिकित्सक डॉ मिथिलेश ठाकुर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा इस निशुल्क शिविर में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।और शिविर का लाभ उठाया साथ ही फार्मेसिस्ट प्रीतम दटरिया ,हेमंत चौहान एवं औषधालय सेवक दीपमाला भगत, रोमन सोनी ,ललिता साहू ,लखन साहू एवं योग प्रशिक्षक हेमंत साहू शिक्षक पूरन लाल साहू का सराहनीय योगदान रहा।
