जामगांव आर।गुरु पूर्णिमा उत्सव सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव आर के डा हेडगेवार सदन में सोमवार को आयोजित हुआ,गुरु भगवा ध्वज का प्रणाम कर शिष्यों ने यथायोग्य गुरु दक्षिणा अर्पित किए।गुरु जीवन संवारते है,,,,प्राचार्य पीएल बारले ने कहा कि सच्चे गुरु से ज्ञान प्राप्त कर ही शिष्य मन वांछित मंजिल को प्राप्त करने में सफल होता है।बचपन माता पिता गुरु की भूमिका में हमे संस्कार का उपहार देते हैउम्र बढ़ने के साथ ही हमे उम्र के अनुरूप जीने की कला सिखाते है राह दिखाते है हमारा जीवन सवारते है।लेकिन सफलता उन्ही शिष्यों को मिलती है जिन्होंनेगुरु को माना जाना पहचाना।गुरु बिना शिष्य का जीवन अंधकारमय होता है,,,,प्रधानाचार्य पवन बंछोर एवम भूमिका साहू ने कहा कि गुरु के अभाव में शिष्य का जीवन अंधकार मय होता है।बड़ी कठिनाई होती है प्रकाश की ओर आगे बढने में।एकलव्य जैसा बिरले होते है जो इतिहास के पन्नो में अमर होते है ।गुरु कठिन मार्ग को सरलता से पार करने में शिष्य को सिखाते है।देखते ही देखते जब शिष्य ऊंचाई को प्राप्त करते है देश भक्त अच्छा नागरिक बन जाता है तब स्वमेव गुरु को गुरु दक्षिणा मिल जाती है । गुरु शिक्षा और संस्कार से जीवन संवारते है,,,राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ प्रशिक्षित हथेश्वर साहू ने बताया कि संघ ने 1952 में सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना तब से विद्यालय में गुरुपूर्णिमा के दिवस अजर अमिट गुरु भगवा ध्वज को प्रणाम कर बच्चे एवम देश भक्त यथायोग्य राशि देश सेवा के लिए गुरु को अर्पित करते है।गुरु शिक्षा और संस्कार देकर अपने शिष्य का भविष्य सवारते है शिष्य को होनहार बनाते है लेकिन यह तभी संभव है जब शिष्य गुरु का माने। विद्यालयों में जो शिष्य गुरु माता पिता को मानते है निश्चित तौर पर शिष्य की प्रतिभा निखर कर सामने आती है।जग में नाम कमाता है। इस अवसर पर पीएल बारले पवन बंछोर भूमिका साहू हथेश्वर साहू निहारिका धीवर प्रीति साहू सुनीता सेन तेजेश्वरी साहू लूसिका साहू मिनाक्षी चंद्राकर मेनका साहू हीना साहू चंद्रिका यादव आदि सहित विधार्थियो गुरु पूजन कर दक्षिणा अर्पित किए।

