सुरेंद्र बंछोर चौथी बार बने सेलूद के ग्राम सभा अध्यक्ष

सेलूद। शीतला मंदिर प्रांगण में रविवार को ग्रामसभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व सरपंच सुरेन्द्र बंछोर को चौथी बार सर्वसम्मति से ग्रामसभा अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर श्री बंछोर ने अपने पूर्व कार्यकाल का लेखा जोखा पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि गाँव के सभी त्योहार दिपावली, दशहरा, रामायण प्रतियोगिता,नवरात्री एवं सभी प्रकार समाजिक आयोजनों में ग्रामसभा एवं पंचायत के समस्त पदाधिकारीयो के साथ मील जुल कर शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम सम्पन्न होता है। मौके पर प्रमुख रूप से सरपंच श्रीमति खेमीन साहू, सुनिता सेन,केवरा साहू, भूनेश्वरी साडू, मन्नू यदु राज कुर्रे, अशोक देगंगन, लोकनाथ साहू, टामन लाल साहू, दिलेन्द्र जांगड़े, यादव, तीजराम पटेल, भुखन यादव,सुखराम यादव,, नारायण वर्मा, दिलेन्द्र जांगड़े,तोरण वर्मा,रामसिंह पठारी, विकाश बारले, चूरामन यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *