श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर नेहरू नगर उतई का 6 वां स्थापना दिवस मनाया गया

उतई ।श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर नेहरू नगर उतई का 6 वा स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पुरोहित पंडित उमाशंकर अवस्थी के द्वारा विधि विधान से गणधिपति की शिशेष पूजा अर्चना से हुई।उसके बाद प्रसादी के रूप से उपस्थित लोगो को खिचड़ी वितरण समिति के सदस्यों द्वारा किया। पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू की उपस्थिति में स्थापना दिवस के अवसर पर केक काटा गया।नेहरू नगर के युवाओं में कार्यक्रम के प्रति विशेष उत्साह देखा गया।मोहल्लेवासी भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर आयोजन में महती सेवा का योगदान दिया। नन्हे नन्हे कलाकारों द्वारा रिकार्डिंग डांस की प्रस्तुति दी।शाम को लोगो के मनोरंजन के लिए जय मां शारदा रामधुनि पार्टी ग्राम खुटेरी वालो का कार्यक्रम हुआ।आयोजन को सफल बनाने के लिए संतोष बंभोले अश्वनी यादव धनीराम साहू ललित साहू देवीलाल साहू उमाशंकर कोसरिया थानसिंह गुरुपरख भानुप्रताप रिगरी द्वारिका साहू तिलेश्वर साहू डिकेश साहू बलराम साहू कुमार साहू सहित मोहल्लेवासियों का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *