विद्यार्थी शिक्षा और संस्कार को अहमियत दे जीवन सवर जाना तय है

जामगांव आर। शासकीयकरण के लिए वर्षो से व्याकुल शासन से अनुदान प्राप्त 5 दशक से अधिक वर्षो से संचालित जागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बटरेल में शनिवार को कक्षा नवमी में नव प्रवेशित बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया प्राचार्य टी के पिपरिया ने कहा कि शासन बालिकाओं को सुविधा प्रदान कर शैक्षणिक स्तर को उतरोत्तर क्रम में उठाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बालिकाएं पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़े अपनी प्रतिभा निखारकर शासन का आभार व्यक्त करे। उन्होंने कहा कि छात्राएं शिक्षा और संस्कार को जीवन में अहमियत दे जीवन का सवर जाना तय है।इस अवसर पर श्रीमति जय श्री चंद्राकर , तीरथ राम धनकर, कुमारी योगिता देवांगन, कुमारी हेमलता कतलम, गोकुल प्रसाद कोसरे सेवंथ सेन, हमेंद्र ठाकुर एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *