शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला औंधी में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम

पाटन। छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंधी में आज दिनांक 01-07-2023 को संस्था के शाला विकास समिति के अध्यक्ष गजाधर प्रसाद वर्मा ,अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ ग शासन के सदस्य व विधायक प्रतिनिधि दिनेश टंडन, ललीत सिन्हा सरपंच नारधी की गरिमामय उपस्थिति में संस्था के प्राचार्य आर के श्रीवास्तव ,वरिष्ठ शिक्षक सी एस चन्द्राकर ,समस्त स्टाफ गण व बच्चों के साथ प्रवेश उत्सव मनाया गया ।सर्व प्रथम मां सरस्वती जी की पुजा अर्चना कर तत्पश्चात बच्चों को तिलक लगाकर मुंह मीठाकर पुस्तक वितरण किया गया । साथ ही संस्था के प्राचार्य ने बच्चों को नियमित समय पर शाला आने और पढाई में किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर विषय संबंधी शिक्षक से मार्ग दर्शन लेने की बात कही ।साथ ही सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बच्चे देश का भविष्य है ।इसलिए मन लगाकर पढने और पढाई के प्रति कडी मेहनत और लगन बहुत जरूरी हैं ।साथ ही बच्चों को कुछ सामान्य ज्ञान की जानकारी से अवगत कराया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *