जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण का बुथ चलो अभियान को लेकर बैठक हुई संपन्न

रायपुर -कांग्रेस की चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर विगत दिनों जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष ऊधो राम वर्मा के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की अहम बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई इस बैठक में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर के रूपरेखा बनाई गई।
जिला कांग्रेस महामंत्री प्यारे लाल साहू ने बताया कि जिलाध्यक्ष उधो राम वर्मा एवं प्रभारी राजेंद्र साहू के मार्गदर्शन में इस अभियान के जरिए कांग्रेस के जिला एवं ब्लाक के पदाधिकारी रायपुर ग्रामीण जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग बूथों में जाएंगे और बूथ के पदाधिकारियों से सीधी संवाद करेंगे। बूथ कमेटियों से चर्चा के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी लेंगे।

इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी राजेंद्र साहू , जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर , प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला , कृपाराम निषाद , केसरी साहू, नर्सिंग भारती, ब्लॉक अध्यक्षगण कोमल साहू , भारतीय देवांगन, विद्याभूषण सोनवानी, गिरधारी साहू, बलदाऊ साहू, योगेंद्र सोलंकी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं महामंत्रीगण मोहन वर्मा जी, चुडामणी साहू ,प्यारे लाल साहू,कन्हैया यादव, कमल भारती, अश्वनी वर्मा, देवव्रत नायक, अरविंद देवांगन, श्रवण चंद्राकर, बसंत साहू डामन साहू, प्रकाश बांधे, राजेश धुरंधर, राकेश सिन्हा, अविनाश निहाल सहित जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के पदाधिकारी एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *