खैरागढ़। शासकीय पॉलिटेक्निक खैरागढ़ के प्राचार्य शंकर वराठे ने सेवानिवृत्त कर्मचारीयों के लिए अनुकरणीय पहल कि गई है। तीस जून को सेवा निवृत्त हो रही कर्मचारी श्रीमती सुशीला राऊत के सेवानिवृत्ति के पूर्व पेंशन भुगतान आदेश जारी करने स्थापना शाखा को निर्देश दिए थे। सेवा निवृत्ति के पूर्व ही अतुल पटेल द्वारा पीपीओ नंबर, अवकाश नगदीकरण, परिवार समूह बीमा तैयार कर लिये गए। कर्मचारी श्रीमती सुशीला राऊत के सेवानिवृत्त के दिन बिदाई समारोह में संस्था के प्राचार्य शंकर वराठे ने कर्मचारी सुशीला राऊत को साल श्रीफल, प्रशस्ति पत्र भेंट कर स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की। तथा प्राचार्य शंकर वराठे के करकमलों से सेवा निवृत्त कर्मचारी सुशीला राऊत को पेंशन भुगतान आदेश, अवकाश नगदीकरण एक परिवार समूह बीमा की प्रति सौपी गई।बिदाई समारोह में बलवंत सिंह कोर्राम, सीमा दिल्लीवार, आशा मिरी ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र कुमार सिहानी ने किया।संस्था के विभागाध्यक्ष लवलेश कुमार, हितेश बरडिया, चन्दन कुमार, आशा मिरी, डॉ स्वाती टीकाम, डॉ अपूर्वा दास सात्विक कुमार मन्नू नायक, गोपाल सिंह जनक कुमार, महेश देवांगन, संतोष कुमार, आकांक्षा साहू सुलेखा कुजुर , हरिश्चंद्र साहू, एच के आसटकर, प्रकाश चन्द्र खरे आदि उपस्थित थे।
सेवानिवृत्त कर्मचारी के लिए प्राचार्य की अभिनव पहल
