भिलाई निगम से 15 अधिकारी/कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, सभागार में दी गई स-सम्मान विदाई, अधीक्षण अभियंता बीके देवांगन, सहायक अभियंता तपन अग्रवाल एवं उप अभियंता विष्णु चंद्राकर भी हुए सेवानिवृत्त

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई में कार्यरत 15 अधिकारी/कर्मचारी की अर्धवार्षिक आयु 62 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें सेवानिवृत्ति प्रदान की गई है। निगम सभागार में ससम्मान विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह सम्मान के साथ भेंट किया गया। विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के परिजन भी मौजूद रहे। इस दौरान निगम आयुक्त रोहित व्यास ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सेवाकाल को उत्कृष्ट बताया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी अपने सेवाकाल में विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी निगम के हित में तथा अच्छा कार्य किए हैं। अब सेवानिवृत्त होने के उपरांत अधिकारी/कर्मचारी अपने परिवार को समय दे पाएंगे। भिलाई निगम की ओर से सभी को ससम्मान विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों में अधीक्षण अभियंता भूपेंद्र कुमार देवांगन, सहायक अभियंता तपन अग्रवाल, उप अभियंता विष्णु प्रसाद चंद्राकर, सहायक अधीक्षक उषा देशमुख, स्वच्छता पर्यवेक्षक महेश कुमार पांडे, अनुरेखक घनश्याम साहू, समय पाल हरजिंदर सिंह भट्टी, पंप सहायक शाहिन बेगम, पंप सहायक रामदास साहू, वाहन चालक दीपक कुमार मेश्राम, चैनमेन हरीश चंद्र साहू, चौकीदार सुखदेव कौशिक, भृत्य भागवत प्रसाद साहू, मजदूर खेतीहारिन बाई तथा सफाई कामगार एम मारकू शामिल है। इन सभी को भिलाई निगम की ओर से सभागार में सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। इस दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं अभियंता गण तथा निगम के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *