CORONA ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में आज मिले 32 कोरोना पॉजिटिव, 2 मरीज हुए डिस्चार्ज, एक्टिव केस की संख्या 344

रायपुर. प्रदेश में शनिवार को 32 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है. जिनमें जिला कोरिया से 20, बलरामपुर से 6, कांकेर 4 व रायपुर 2 मरीज मिले हैं. आज पाए गए मरीजों की भर्ती प्रक्रिया जारी है. राज्य में कोरोना प्रभावित कुल 344 सक्रिय मरीज हैं. एम्स रायपुर में 80 मरीज, कोविड अस्पताल माना रायपुर में 91 मरीज, कोविड अस्पताल बिलासपुर में 50 मरीज, मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में 24 एवं मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में 27, मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में 35, मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में 5 मरीज भर्ती है. वहीं एम्स रायपुर से जिला बालोद व मुंगेली के 01-01 कोरोना से पीड़ित मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *