बूथ चलो अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने मुख्यमंत्री पहुंचे उतई

उतई बूथ चलो अभियान के तहत छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गुरुवार को उतई पहुंचने पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में युवक कांग्रेसियों ने गर्म जोशी के साथ फटाके फोड़कर स्वागत किया ।बूथ प्रभारी और वार्ड के कार्यकर्ताओं ने भी नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी के नेतृत्व में स्वागत उनका जोशीला स्वागत किया

बहुउद्देशीय सभागार उतई में आयोजित है तैयार हम बूथ चलो अभियान में बूथ प्रभारी और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा में मुख्यमंत्री ने कार्यक्रताओं से सीधा संवाद किया तथा कहा कि पांच साल पहले आपने अपने मतदान से कांग्रेस का विधायक चुना और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई उस वक्त हम भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता के पास गए हमने बताया की हमे सरकार बनाने का मौका जनता ने दिया तो हम क्या करेंगे और जनता ने हमे मौका दिया और इन पांच सालों में सरकार की जनहितकारी नीतियों के दम पर प्रदेश का किसान महिला शक्ति युवा सभी समृद्ध हुवे है।आज हमारे पास जनता को बताने के लिए बहुत कुछ है और जनता के लिए किए गए इन्ही कामों के दम पर 2023 में भी जनता से मतदान करवाकर अपनी सरकार बनानी है। क्षेत्र में सभी काम व्यवस्थित रूप से हुवे है । 2018 में जो नतीजे आये हम लोगों ने भी नहीं सोचा था । लेकिन ये सब संभव हुवा बुथ लेबल तक काम करने वाले आप सभी के दम पर,जमीन में आपके द्वारा मोर्चा संभालकर रखने से हमे सफलता मिली। उन्होंने कहा की पार्टी का कोई भी बड़ा नेता या प्रत्याशी सभी बुथ में नहीं जा सकते है । आप लोगों के माध्यम से ही एक एक मतदाता तक पहुंचा जा सकता है। छत्तीसगढ के अस्तित्व को बढाते हुए हमारी सरकार ने काम किया है हमने संस्कृतियों का भी मान बढ़ाया है । छत्तीसगढ़ के बारे में जैसा बाहर वाले सोचते है की ये नक्सलगढ़ है वैसा अब नहीं है। लोगों की सोच को हमने बदला है। यहां खनिज,लोहा ,हीरा, कोयला, सोना सभी खनिज संसाधन है । राज्य सरकार ने प्रदेश की संस्कृति,तीज त्योंहार को संजोया है। किसानों को धान की कीमत 2500 रूपये देने वाली देश का एक मात्र प्रदेश है हमारा छत्तीसगढ़ । मैं भी किसान हूँ किसानों के दर्द को करीब से जानता हूं और हमने सबसे पहला काम किसानों का कर्ज माफ कर उनकी खुशहाली के लिए किया है और उस विश्वास पर भरोसा मांगने के लिए हम सब फिर तैयार है । प्रधानमंत्री पर तंज कसते मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां से वे चुनाव लड़ते है वहां के किसानों को धान का मूल्य 1200 से 1300 रुपये मिलता है जबकि छत्तीसगढ़ के किसानों को अब 2800 रुपये से भी अधिक मिलेगा। गोधन न्याय योजना से गोबर ब्रिक्री कर कई लोगों से स्कूटर,मोटरसाइकिल भी खरीद लिया है। अब प्रधानमंत्री भी कह रहे है कि हमें भी कोशिश करना है। लेकिन छत्तीसगढ सरकार ये सब करके आगे बढ़ गये है ।उन्होंने बुथ के प्रत्येक कार्यकर्ता को एक एक मतदाता तक प्रदेश सरकार की नीतियों को पहुंचाकर आज से ही चुनाव तैयारी में जुट जाने का आव्हान किया।

ज्ञात हो की गुरुवार से प्रदेश कांग्रेस का बूथ चलो अभियान शुरू हुआ हैं। मुख्यमंत्री इस अभियान के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के प्रभारी है और इसी जिम्मेदारी के चलते बूथ प्रभारी जोन प्रभारी से सीधा संवाद करने वो उतई पहुंचे उतई लगभग डेढ़ घंटे कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद मुख्यमंत्री खमहरिया की और रवाना हुवे जहां से उनका अगला पड़ाव रिसाली था जहां भी उन्होंने बुथ लेबल से कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया ।

मौके पर प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री के साथ श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष केशव हरमुख,नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी खुमान सिंह साहु, भीषम हिरवानी,प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेंद्र साहु,नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम, उतई सोसायटी अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़ सहित पार्षद प्रहलाद वर्मा, तोषण साहु,वीरेंद्र गोस्वामी ,राकेश साहू ,सुरता सिंह, मनोरमा देवांगन, संतोषी कुंजाम, दीपमाला देशलहरे ,एल्डरमैन प्रेमनारायण साहू ,सरपंच गोवर्धन बारले, दिलीप साहू ,टीकेद्र ठाकुर ,दिलीप साहू, महेश कौशिक ,कांग्रेस कार्यकर्ता संजय गोस्वामी, सत्य प्रकाश कौशिक, भावेश साहू ,धनंजय नेताम ,मुकेश साहू, कैलाश देवांगन ,योगेश माडले, सत्यप्रकाश कौशिक ,राधा वर्मा, छत्रपति देवांगन ,महेश कौशिक , नारायण गायकवाड, विक्रम गायकवाड ,सरोज ठाकुर ,सिया साहू, रामसिंह नेताम ,किरण टंडन ,तुलसी कौसरे, सीता राम मांडले ,सिया नेताम ,टीकम डोंडे ,नीलेश साहू ,नयन ठाकुर ,जायुष सिन्हा ,पुष्पेंद्र साहू, दुष्यंत साहू ,विष्णु देशलहरे ,शेखर वर्मा, शैलेश देवांगन ,लखन साहू ,दुष्यंत साहू, सोनू साहू ,सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *